मुंबई : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट में सात फेरे लिए। कपल ने अपनी शादी बेहद ही साधारण तरीके से की। शादी में दोनों के परिवार और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए। रणबीर-आलिया ने अपनी शादी में मेहमानों से नॉन डिस्क्लोजर फॉर्म भरवाया था, जिसके चलते उनकी कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर नहीं आई। अब आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज शेयर की हैं।
मुंबई के पाली हिल स्थित घर ‘वास्तु अपार्टमेंट’ में दोनों ने पंजाबी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। इससे पहले कपल की हल्दी, चूड़ा सेरेमनी और कुल देवता की पूजा जैसी सभी रस्में हुईं। जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स और कुछ सेलेब्स ही मौजूद रहे। अब सोशल मीडिया पर ‘#Mr & Mrs Kapoor’ ट्रेंड हो रहा है। शादी के बाद कपल ने घर के बाहर आकर मीडिया के सामने पहली पब्लिक अपीयरेंस दी। इस दौरान रणबीर ने आलिया को गोदी में भी उठा लिया। जिसका वीडियो सामने आया है। कपल अब सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने भी जाएंगे।