Headlines

पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार राज कुंद्रा 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया। उनके ऊपर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है। मुंबई पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। इस केस में राज कुंद्रा के बाद रेयान जॉन नाम के एक और शख्स को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

पुलिस ने कोर्ट में बताया कि राज की कंपनी Vian के अकाउंट में काफी विदेशी मुद्रा है। इसलिए इस मामले की पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए और राज को बाकी आरोपियों के साथ हिरासत में रहने की जरुरत है। पुलिस ने राज और रेयान जॉन की अधिकतम हिरासत की मांग की। वहीं कोर्ट में राज कुंद्रा के वकील Abaad Ponda ने तर्क दिया कि कुंद्रा की हिरासत की मांग “अवैध” है, और इसे नहीं दिया जाना चाहिए। पुलिस ने तर्क दिया कि कुंद्रा को हिरासत में लिए बिना आगे की जांच नहीं की जा सकती।

राज कुंद्रा समेत ये हैं अन्य 10 आरोपी

इस केस में राज कुंद्रा के अलावा अन्य 10 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें जॉन रेयान, यासमीन खान उर्फ यासमीन खासनवीस, प्रतिभा नालावडे, मोनू जोशी, भानू सूर्यम ठाकुर, मोहम्मद सैफी, वंदना तिवारी उर्फ गहना वश‍िष्ठ, उमेश कामत, दीपांकर खासनवीस, तनवीर हाशमी का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *