Headlines

15 अगस्त से पहले IB का दिल्ली पुलिस को अलर्ट, ड्रोन के जरिए राजधानी में हमले की फिराक में हैं आतंकी

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा अलर्ट भेजा है। एजेंसियों को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक आतंकी ड्रोन के जरिए दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसी को लेकर अब एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को चौकन्ना किया है।

सुरक्षा एजेंसी ने आगाह किया है कि आतंकी 15 अगस्त से पहले खास तौर पर 5 अगस्त जिस दिन जम्मू कश्मीर से 370 हटी थी, इस दिन ड्रोन के जरिए दिल्ली में हमला हमले की कोशिश कर सकते हैं।

बता दें कि एक तरफ जहां एजेंसियों का अलर्ट है तो वहीं दिल्ली पुलिस ने ड्रोन हमले से निपटने की तैयारी भी शुरू कर दी है। ड्रोन हमले से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस को और दूसरे राज्यों की पुलिस को ट्रेनिंग दी गई है। इसमें दो लेवल की ट्रेनिंग है। पहली ट्रेनिंग है पहली सॉफ्ट किल, जिसके अंतर्गत सिखाया गया है कि कोई नार्मल ड्रोन दिखे तो कैसे एक्शन लें। दूसरी ट्रेनिंग का नाम है हार्ड किल, यानी कोई संदिग्ध ड्रोन या फ्लाइंग इक्यूपमेंट दिखे तो उस पर कैसे एक्शन लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *