राहुल गांधी के वायनाड दफ्तर में तोड़फोड़, कांग्रेस का आरोप- हमलावर SFI के कार्यकर्ता, उन्होंने स्टाफ को भी पीटा

राहुल गांधी

वायनाड : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के केरल के वायनाड दफ्तर में शुक्रवार दोपहर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। कांग्रेस ने घटना के पीछे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) का हाथ होने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि SFI के लोग हाथों में झंडे लिए दफ्तर की खिड़कियों पर चढ़ गए और तोड़फोड़ की। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने संरक्षित क्षेत्रों, वन्यजीव अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों के आसपास के एक किलोमीटर इलाके को पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र (ESZ) क्षेत्र घोषित कर दिया है। इस फैसले से नाराज इन लोगों की मांग है कि राहुल गांधी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ें।

राहुल गांधी

वायनाड में न सिर्फ राहुल गांधी के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई, बल्कि कार्यालय के कर्मचारियों से भी मारपीट की गई। कांग्रेस नेता और विधायक टी सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि यह पूर्व नियोजित हमला था। उन्होंने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पी विजयन पर सवाल खड़े किए। तेलंगाना कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी के दफ्तर में हुई तोड़फोड़ के हालात शेयर किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *