Headlines

किसान आंदोलन के मंच पर पहुंचे राहुल गांधी, विपक्ष संसद से जंतर-मंतर तक पहुंचा

Rahul Gandhi reached the stage of farmers' movement, opposition reached Jantar Mantar from Parliament

नई दिल्ली : कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आज विपक्षी नेताओं का दल जंतर-मंतर पहुंच गया है। विपक्षी नेताओं के इस ग्रुप में लगभग सभी विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हैं। राहुल गांधी भी।

12.30 बजे संसद से विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल संसद से बस के जरिए जंतर-मंतर के लिए निकला। जंतर-मंतर पर इन दिनों किसानों ने किसान संसद लगा रखी है। ये किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ 11 बजे से लेकर 5 बजे तक जंतर-मंतर पर किसानों की संसद लगाते हैं और केंद्र सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *