नई दिल्ली: राफेल लड़ाकू विमान (Rafael Fighter Plane) सौदा मामला एक बार फिर से चर्चा में है। राफेल सौदे को लेकर जांच के लिए फ्रांस में एक जज की नियुक्ति की गई है। इसके बाद अब भारत की सियासत गरमा गई है। फ्रांस द्वारा न्यायिक जांच शुरू करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने राफेल सौदे की जेपीसी जांच की मांग कर दी है। इस बीच राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि- चोर की दाढ़ी, राफेल स्कैम!
चोर की दाढ़ी…#RafaleScam
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 3, 2021
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है और कैप्शन दिया है- चोर की दाढ़ी। इस इंस्टाग्राम पोस्ट में राहुल गांधी ने पीएम मोदी की एक तस्वीर को राफेल विमान के साथ एडिट करके शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर एक पोल भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने चार विकल्प देकर पूछा है कि ‘JPC जांच के लिए मोदी सरकार तैयार क्यों नहीं है?’
http://https://www.instagram.com/p/CQ5E13tDGjW/?utm_source=ig_web_copy_link
इधर, राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि फ्रांस में भारत के साथ हुए 36 राफेल विमानों के सौदे में भ्रष्टाचार के ताजा खुलासों से साफ है कि इसमें बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस ने आगे कहा कि मोदी सरकार को बिना देर किए इस सौदे में हुई गड़बड़ी की सयुंक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच करानी चाहिए।
JPC जाँच के लिए मोदी सरकार तैयार क्यों नहीं है?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 4, 2021
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी पार्टी बार-बार सबूतों के साथ कहती रही है कि राफेल सौदे में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नही दिया। फ्रांस में इस सौदे में हुए भ्रष्टाचार को लेकर नए खुलासे हुए है और पूरे प्रकरण की जांच हो रही है इसलिए भारत सरकार को भी जेपीसी से मामले की जांच करवानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि फ्रांस की जांच एजेंसी पीएफएन ने राफेल सौदे में हुई गड़बड़ी की जांच शुरू कर दी है। फ्रांस की सरकार को इसमें भ्रष्टाचार नजर आया है इसलिए उसने मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी है तो भारत सरकार को भी जेपीसी से जांच कराने में हिचकना नहीं चाहिए।
बीजेपी ने कहा, कितने गिर गए हैं राहुल गांधी
इंस्टाग्राम पोस्ट में पीएम मोदी की तस्वीर को ‘चोरी की दाढ़ी’ बताने पर बीजेपी आगबबूला है। पार्टी की आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने लिखा, ‘राहुल गांधी जिन्होंने 2019 के चुनाव प्रचार में जमकर गालियां दी थीं, अब इस स्तर तक गिर गए हैं। भारत के लोगों ने उन्हें तब खारिज कर दिया था मगर इस मुद्दे पर 2014 का चुनाव लड़ने के लिए उनका स्वागत है!’
Rahul Gandhi, after having heaped choicest abuses in the run up to 2019, has now stooped down to this level.
People across India have rejected him then but he is most welcome to fight 2024 elections on this issue! pic.twitter.com/l85Genh8eg
— Amit Malviya (@amitmalviya) July 4, 2021
