Headlines

कंगना रनोट पर पंजाब में हमला, एक्ट्रेस को भीड़ ने माफी मांगने को कहा

कंगना रनोट पर पंजाब में हमला,एक्ट्रेस को भीड़ ने माफी मांगने को कहा

चंडीगढ़: कंगना रनोट मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी तब पंजाब के रोपड़ टोल प्लाजा में भीड़ के गुस्से का सामना कंगना को करना पड़ा। कंगना ने ही सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि जब वे मनाली से चंडीगढ़ जा रहीं थीं, तब उन्हें चंडीगढ़-ऊना नेशनल हाइवे पर कीरतपुर साहिब में किसानों ने रोक लिया था। उन्होंने घटना का वीडियो भी शेयर किया और लिखा, “जैसे ही पंजाब में कदम रखा, भीड़ ने हमला कर दिया। वे लोग कह रहे हैं कि वे किसान हैं।’ कंगना रनोट के मुताबिक, भीड़ उनसे माफी मांगने को कह रही थी। करीब एक घंटे तक कंगना को भीड़ ने घेरे रखा। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घटना का वीडियो शेयर किया है।

पुलिस को विरोध के लिए किसानों के इकट्ठा होने का पता चलते ही टोल से 200 मीटर पहले कंगना के काफिले को मोरिंडा के गांवों कि तरफ मोड दिया। गांवों के रास्ते फिर उन्हें हाइवे पर लाया गया। हालांकि अब किसान मोहाली में विरोध करने के लिए इकट्‌ठा हो रहे हैं। किसान लगातार कंगना को अपनी गाड़ी से बाहर निकलने और पंजाबियों और खासकर सिखों और महिलाओं से माफी मांगने को कह रहे थे।

कंगना रनोट पर पंजाब में हमला,एक्ट्रेस को भीड़ ने माफी मांगने को कहा

कंगना ने वीडियो में कहा- खुलेआम मॉब लिंचिंग हो रही है
इंस्टा पर शेयर किए वीडियो में कंगना कह रही हैं कि मैं अभी हिमाचल से निकली हूं, क्योंकि मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। यहां पंजाब में आते ही भीड़ ने मुझे रोक लिया है। वो खुद को किसान कह रहे हैं। गंदी गालियां दे रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तो क्या इस देश में सरेआम इस तरह की मॉब लिंचिंग हो रही है। अगर मेरे साथ सिक्योरिटी न हो तो मेरे साथ क्या होगा। यह अविश्वसनीय है। ये क्या व्यवहार है। इतनी सारी पुलिस है फिर भी मुझे निकलने नहीं दिया जा रहा है। बहुत से लोग मेरे नाम से राजनीति खेल रहे हैं। उसी का नतीजा है कि पूरी तरह से भीड़ ने मेरी गाड़ी को घेर लिया है। अगर यहां पुलिस न हो तो यहां खुलेआम लिंचिंग हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *