पंजाब चुनाव : सीएम चन्नी चमकौर साहिब के साथ भदौड़ सीट से भी चुनावी मैदान में उतरे, कांग्रेस की 8 प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट जारी

चन्नी

चंडीगढ़ : पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस ने 8 कैंडिडेट्स की अंतिम लिस्ट रविवार को जारी कर दी है। सीएम चरणजीत चन्नी चमकौर साहिब के अलावा भदौड़ सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ पूर्व मेयर विष्णु शर्मा को उतारा गया है। यहां से कांग्रेस के कद्दावर नेता लाल सिंह टिकट पर दावा ठोक रहे थे। जलालाबाद से सुखबीर के खिलाफ मोहन सिंह फलियांवाला, खेमकरण से विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर, खेमकरण से विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर और अटारी से तरसेम सिंह सियालका को टिकट दिया गया है।

वहीँ, नवांशहर के विधायक अंगद सैनी, जलालाबाद के विधायक रमिंदर आवला और अटारी से तरसेम डीसी का टिकट काट दिया गया है। नवांशहर से कांग्रेस ने सतबीर सिंह सैनी को टिकट दिया है। बरनाला से पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल को टिकट दिया गया है। विधायक अंगद सैनी की पत्नी अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में भाजपा में शामिल हो गई हैं और भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ रही हैं। इसे ही टिकट कटने की वजह माना जा रहा है। वहीं जलालाबाद से विधायक रमिंदर आवला उप चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इस बार वह सुखबीर बादल के खिलाफ नहीं लड़ना चाहते थे। वह दूसरी सीट मांग रहे थे। इस वजह से कांग्रेस ने उनका टिकट ही काट दिया है।

महिला कांग्रेस को नहीं दी गई तवज्जो

पंजाब में कांग्रेस ने महिलाओं को तवज्जो नहीं दी है। कांग्रेस ने 11 विधायकों का टिकट काट दिया, लेकिन नई 8 कैंडिडेट की लिस्ट में किसी महिला को टिकट नहीं दिया। पंजाब महिला कांग्रेस की तरफ से विरोध जताते हुए यह 8 सीटें महिलाओं को देने की मांग की गई थी, लेकिन कांग्रेस ने इसे नजरअंदाज कर दिया। पंजाब में अब कांग्रेस ने कुल 11 महिलाओं को टिकट दिया है।

चन्नी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *