नई दिल्ली : Cyclone ‘Tauktae’ ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और दीव के इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया है। इस चक्रवात की चपेट में आने से अकेले गुजरात में 45 लोगों की मौत हुई है। गुजरात और दीव के इलाकों में चक्रवात से पहुंचे नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हवाई सर्वे किया। प्रधानमंत्री ने राज्य के उना, दीव , जाफराबाद और महुवा इलाकों का हवाई सर्वे के जरिए इन इलाकों में हुई तबाही का जायजा लिया। इसके बाद वे राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और अन्य अधिकारियों के साथ अहमदाबाद में एक रिव्यू मीटिंग करेंगे।

सौराष्ट्र क्षेत्र में पहुंचा सबसे ज्यादा नुकसान
अधिकारियों का कहना है कि चक्रवात से सबसे ज्यादा नुकसान सौराष्ट्र क्षेत्र में पहुंचा है। यहां 15 लोगों की मौत हुई है। यह तूफान सोमवार रात को अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में राज्य के तट से गुजरा और देर रात डेढ़ बजे के आस-पास इसने राज्य में दस्तक दी।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi conducts an aerial survey of the #CycloneTauktae affected areas of Gujarat and Diu
The PM is conducting an aerial survey of areas such as Una, Diu, Jafarabad, and Mahuva today. He will also hold a review meeting in Ahmedabad later. pic.twitter.com/B3C4qamBwp
— ANI (@ANI) May 19, 2021
अन्य जिलों में भी मौत
रिपोर्टों के मुताबिक भावनगर और गिर सोमनाथ तटीय जिलों में आठ-आठ लोगों की मौत हुई। जबकि अहमदाबाद में पांच, खेड़ा में दो, आनंद, वडोदरा, सूरत, वलसाड, राजकोट, नवसारी और पंचमहल जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
Undertook an aerial survey over parts of Gujarat and Diu to assess the situation in the wake of Cyclone Tauktae. Central Government is working closely with all the states affected by the cyclone. pic.twitter.com/wGgM6sl8Ln
— Narendra Modi (@narendramodi) May 19, 2021
गुजरात में 7 की मौत, 2400 गांवों में बिजली नहीं
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि तेज हवाओं की वजह से 40 हजार पेड़ गिर गए हैं और 16,500 कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है। 2400 से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं है। 122 कोविड हॉस्पिटल में भी पावर सप्लाई में दिक्कत हुई है। राज्य में 7 लोगों की मौत हुई है। तूफान की वजह से बने हालात को देखते हुए राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन रोक दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, अब 20 मई से दोबारा टीके लगने शुरू होंगे।
