नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री, रमेश पोखरियाल निशंक ने आज भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2019-20 जारी करने की मंजूरी दी है। सरकार ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन लाने के लिए 70 मापदंडों वाला परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स पेश किया है। अधिकांश राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले वर्षों की तुलना में पीजीआई 2019-20 में अपने ग्रेड में सुधार किया है।
The Government of India under Hon’ble Prime Minister Shri @NarendraModi ji introduced the Performance Grading Index (PGI) with a set of 70 parameters to catalyse transformational change in the field of school education.https://t.co/vsJaYYMAAC pic.twitter.com/suW1CnomE8
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) June 6, 2021
यह है राज्यों द्वारा प्राप्त ग्रेड की सूची
ग्रेड राज्य
ग्रेड I++ पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और केरल
ग्रेड I+ गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, एनसीटी-दिल्ली, पुदुचेरी, राजस्थान, दादर और नगर हवेली
ग्रेड I आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और दमन व दीव
ग्रेड II गोवा, उत्तराखंड, झारखंड, लक्ष्यद्वीप, मणिपुर, सिक्किम, तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर
ग्रेड III असम, बिहार, मध्य प्रदेश और मिजोरम
ग्रेड IV अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और नागालैंड
ग्रेड V मेघालय
ग्रेड VI –
ग्रेड VII लद्दाख
मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ ने 2018-19 से हासिल किए कम स्कोर
