Headlines

PM के साथ सर्वदलीय बैठक पर कल पीएसी की बैठक में PDP लेगी फैसला

श्रीनगर: PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि उनकी पार्टी जम्मू कश्मीर के नेताओं को सर्वदलीय बैठक में बुलाने के केंद्र के निमंत्रण पर चर्चा करने के लिए रविवार को पार्टी की बैठक होगी। महबूबा ने कहा कि बातचीत में शामिल होने या न होने का फैसला पार्टी लेगी।

महबूबा मुफ्ती ने कहा, “हां, मुझे एक कॉल आया है लेकिन अभी तक औपचारिक आमंत्रण नहीं मिला है। सर्वदलीय बैठक में शामिल होना है या नहीं, इस पर चर्चा के लिए कल पीएसी की बैठक बुलाई है। नई दिल्ली के साथ बात करने का कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं है। मुझे बताया गया कि आम स्थिति की समीक्षा करने और राजनीतिक प्रक्रिया को आगे कैसे ले जाया जाए, इसके लिए बैठक बुलायी गयी है। कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं है।”

24 जून को बैठक की संभावना

दरअसल, जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने सहित राजनीतिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने की केंद्र की पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जून को वहां के सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं। यह बैठक केंद्र द्वारा अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन करने की घोषणा के बाद से इस तरह की पहली कवायद होगी। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय नेताओं के भाग लेने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *