नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए विपक्ष पर तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस विभाजन की राजनीति करती है। कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग का लीडर बन गई है। यह कांग्रेस की परंपरा है, जो अंग्रेजों से विरासत में मिली है। इसके बाद मोदी ने विष्णुपुराण से संस्कृत का यह श्लोक पढ़ा-
उत्तरं यत्समुद्रस्य हिमाद्रेष्चैव दक्षिणम्। वर्शं तद् भारतं नाम भारती यत्र संततिः
मोदी ने कहा कि देश में तमिल सेंटिमेंट को आग लगाने की कोशिश की गई, लेकिन जब CDS रावत का पार्थिव शरीर रास्ते से निकल रहा था, उस वक्त तमिल भाई-बहन वीर वडक्कम-वीर वडक्कम का नारा लगा रहे थे। संसद में संविधान का अपमान किया गया। कांग्रेस ये अपमान क्यों कर रही है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान पंडित नेहरू का एक कोट पढ़कर सुनाया। इसमें कहा गया कि संविधान में राष्ट्र नहीं है, यह कहकर अपमान किया गया। राष्ट्र कोई सरकार की व्यवस्था नहीं, राष्ट्र हमारे लिए जीवित आस्था है।
मैं आपसे फिर कहता हूं.. कि आजाद हिंदुस्तान है.. आजाद हिंदुस्तान की सालगिरह हम मनाते हैं लेकिन आजादी के साथ जिम्मेदारी होती है..जिम्मेदारी खाली हुकूमत की नहीं.. जिम्मेदारी हर एक आजाद शख्स की होती है.. अगर आप उसे महसूस नहीं करते.. आप आजादी के मायने नहीं समझे .. तो आप आजादी को बचा नहीं सकते हैं।
