दिल्ली से पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार; AK-47, 50 गोलियां, हैंड ग्रेनेड और भारतीय पासपोर्ट बरामद

0
717
आतंकी

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली में पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली और कई शहरों में हमले की धमकी थी। आईएसआई ने दिल्ली समेत पूरे देश में हमलों के लिए आतंकी को ट्रेनिंग दी थी। आतंकी के पास AK-47, 50 गोलियां और हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। उसके पास भारतीय पासपोर्ट भी मिला है। पुलिस को उसके पास से एक फर्जी ID भी मिली है, जिसमें दिल्ली के शास्त्री नगर का पता लिखा है। इस ID में उसका नाम अली अहमद लिखा हुआ है। स्पेशल सेल की आतंकी से पूछताछ चल रही है। आतंकी फर्जी आईडी से दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रह रहा था। पकड़ा गया आतंकी नेपाल के रास्ते दिल्ली पहुंचा था।

अली अहमद नूरी के नाम से रह रहा था दिल्ली में

आतंकी की पहचान मो. अशरफ अली पुत्र उमरदीन, पाकिस्तान के पंजाब निवासी के रूप में हुई है। वह अली अहमद नूरी के नाम से भारतीय नागरिक के रूप में दिल्ली के शास्त्री नगर में रह रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने उसे लक्ष्मी नगर से गिरफ्तार किया है।

आतंकी हमले का इनपुट

देश की राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को आतंकी हमले का इनपुट मिला था। हमले की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट हो गई थी। शनिवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here