Headlines

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली शपथ, सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत मंत्री बनाए गए

पुष्कर सिंह धामी

देहरादून : पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे राज्य के 11 मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें शपथ दिलाई। शनिवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी के नाम पर सहमति बनी थी। शपथ से पहले धामी मंच से उतरकर सतपाल महाराज से मिलने गए।

मुख्यमंत्री के बाद सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, डॉ. धन सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, बिशन सिंह, गणेश जोशी, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

धामी के नाम का ऐलान शनिवार को देहरादून में हुई बीजेपी के विधायक दलों की बैठक में किया गया था। हालांकि, उनके मुख्यमंत्री बनाए जाने की वजह से कई बीजेपी नेताओं में नाराजगी की भी बातें सामने आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *