वॉट्सऐप, FB और इंस्टाग्राम लगभग 6 घंटे बंद रहने के बाद हुए वापस शुरू

0
1037
वॉट्सऐप, FB और इंस्टाग्राम लगभग 6 घंटे बंद रहने के बाद हुए वापस शुरू

नई दिल्ली। लगभग 6 घंटे बंद रहने के बाद “फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप ने ऑनलाइन वापसी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने दुनियाभर में अचानक काम करना बंद कर दिया था। यह समस्या सोमवार रात करीब 9.15 बजे सामने आई। तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के भारत समेत पूरी दुनिया में अरबों यूजर हैं। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। आउटेज के बाद से फेसबुक के शेयर 6% तक गिर गए।

हजारों यूजर्स ने की शिकायत
आउटेज की यह समस्या कई घंटे बीतने के बाद भी बनी रही। लोग न मैसेज भेज पा रहे थे और न ही रिसीव कर पा रहे थे। कंपनी के सर्वर डाउन होने की वजह से ये दिक्कत आई थी। आउटेज ट्रेकिंग कंपनी Downdetector.com के मुताबिक, 80 हजार यूजर्स ने वॉट्सऐप और 50 हजार से ज्यादा ने फेसबुक से शिकायत दर्ज कराई।

फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम तीनों पर मालिकाना हक फेसबुक का है। सर्विस ठप होने के बाद फेसबुक ने कहा है कि कुछ लोगों को ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। जल्द ही इस समस्या को ठीक कर लिया जाएगा।

वहीं, वॉट्सऐप की ओर से सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया है कि हमें पता कि इस समय कुछ लोगों को समस्या आ रही है। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द इसकी जानकारी देंगे।
फेसबुक डाउन होने के मामले बहुत कम सामने आते हैं। फिर भी ऐसा होने पर पूरी दुनिया पर सोशल मीडिया यूजर्स पर काफी असर पड़ता है, क्योंकि तीनों बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के हैं।

2019 में फेसबुक में अब तक का सबसे बड़ा स्लोडाउन हुआ था। उस समय भी कंपनी ने सिर्फ इतना कहा था कि रुटीन मेंटेनेंस ऑपरेशन के दौरान कुछ खराबी आई थी। इसे दूर कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here