Headlines

वसुन्धरा राजे ने पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को उनके अलीगढ़ स्थित घर जा कर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : 28 अगस्त 21। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उनके पैतृक गांव अलीगढ़ जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजे ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस मौके पर वसुन्धरा राजे ने कहा-

मैं जब मुख्यमंत्री थी तब कल्याण सिंह जी राजस्थान के राज्यपाल थे।मेरा सौभाग्य रहा कि उनके मार्गदर्शन में मुझे काम करणे का मौक़ा मिला। राजे ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे बहुत ही सहज,सरल और लोकप्रिय व्यक्ति थे।
मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने यूपी के विकास को नई गति दी।राजस्थान और हिमाचल में राज्यपाल के रूप में उन्होंने बहुत ही शानदार काम किया। उनका निधन राजनीति के एक युग का अंत है। वे एक राष्ट्रवादी नेता थे।जैसा उनका नाम था,वैसा ही उनका काम था।कल्याण सिंह जी जीवन भर असहाय और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए काम करते रहे। राम मंदिर निर्माण के सपने को साकार करने में उनकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता।यह सुखद रहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से राममंदिर निर्माण का मार्ग कल्याण सिंह जी की मौजूदगी में ही खुला।ईश्वर ने उन्हें जल्द बुला लिया वरना भव्य राम मंदिर देख कर वे बहुत प्रसन्न होते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *