Headlines

प्रधानमंत्री जन धन योजना के 7 साल पूरे

नई दिल्ली : मोदी सरकार की प्रधानमंत्री जन धन योजना के आज सात साल पूरे हो गए हैं। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि कुल 43.04 करोड़ खाते खोल दिए गए हैं और अब इन्हीं खातों में सरकार द्वारा कई योजनाओं के पैसे डायरेक्ट ट्रांसफर किए जा रहे है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के 7 साल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस खास मौके पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर इस योजना की तारीफ की है, इसके अलावा कई आंकड़े भी रखे हैं। वे कहती हैं कि प्रधानमंत्री जन धन योजना की वजह से पीएम किसान के तहत 10 करोड़ किसानों को 1.05 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 20.64 महिलाओं को 30,945 करोड़ रुपये मिले हैं।

वित्त मंत्री ने जानकारी दी है कि इन सात सालों में 43.04 करोड़ लोगों का खाता खोला गया है। इसमें भी 55 प्रतिशत अकाउंट तो अकेले महिलाओं के खोले गए हैं, वहीं 67 प्रतिशत गांव और दूर-दराज वाले इलाकों में सक्रिय करवाए गए हैं। ये भी जानकारी दी गई है कि वर्तमान में कुल 86% जनधन खाते चालू हैं। इसी योजना के तहत 31.23 करोड़ RuPay कार्ड भी बांट दिए गए हैं।

PM मोदी बोले- विकास को अलग गति दी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *