नई दिल्ली: सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। AIMIM के अकाउंट पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की तस्वीर और AIMIM के नाम को एलन मस्क के नाम से बदल दिया गया। इस अकाउंट के 688.3K फॉलोअर्स हैं। यहां पार्टी की गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां दी जाती है। ओवैसी की पार्टी के ये ट्विटर अकाउंट काफी सक्रिय रहता है।
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी बिल्कुल यही तस्वीर लगी है जिसे हैकर्स ने AIMIM के ट्विटर डीपी पर लगा दिया।
AIMIM के यूपी चीफ का ट्विटर अकाउंट भी प्रतिबंधित
इसी बीच ट्विटर ने रविवार को AIMIM के यूपी चीफ का ट्विटर अकाउंट भी प्रतिबंधित कर दिया। हालांकि, इसे अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया था। बाद में इसे खोल दिया गया।
