Headlines

PM मोदी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक, कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बैठक में अलग-अलग राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है। सूत्रों के अनुसार, बैठक को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के लोगों सहित सभी प्रतिनिधियों के सुझाव बहुत मूल्यवान हैं।

PM मोदी ने आगे कहा कि संसद में स्वस्थ और सार्थक बहस होनी चाहिए। सरकार संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार किसी भी विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

सर्वदलीय बैठक के लिए संसद पहुंचे कद्दावर नेता

बैठक में पीएम मोदी और जोशी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल मौजूद थे। बैठक में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हुए। टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन, डीएमके के तिरुचि शिवा, समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव और बसपा के सतीश मिश्रा सहित सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेता भी मौजूद थे। अपना दल नेता और एनडीए की सहयोगी अनुप्रिया पटेल और लोजपा नेता पशुपति पारस भी बैठक में शामिल हुए।

सभी महामारी संबंधी प्रोटोकॉल के साथ मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *