Headlines

यातायात के लिए आज से खुल जाएगा टीकरी बॉर्डर

नई दिल्ली : दिल्ली-हरियाणा के टीकरी बॉर्डर और दिल्ली-उत्तर प्रदेश से लगे गाजीपुर बॉर्डर पर इमरजेंसी रूट पुलिस द्वारा खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि किसानों की सहमति के बाद दोनों सीमाओं पर लगे बैरिकेड्स हटाए जा रहे हैं। पुलिस ने देर शाम यहां जेसीबी से बोल्डर और सीमेंटेड बैरिकेड्स हटाने का काम शुरू कर दिया।

किसान आंदोलन पिछले 11 महीनों से चल रहा है। किसान आंदोलन के कारण ये दोनों महत्वपूर्ण रास्ते बंद हैं। स्थानीय लोग कई महीनों से इसे खोलने की मांग कर रहे है। सुप्रीम कोर्ट में भी इसे खोलने को लेकर याचिका लग चुकी है।

टीकरी बॉर्डर पर आज से शुरू हो जाएगा यातायात

आज ट्रैफिक शुरू होने की उम्मीद
दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर सुरक्षा को मद्देनजर रख कुछ अवरोधक लगाए थे किसानो को रोकने के लिए अब उन्हें ड्रिल मशीन और JCB से हटवाया जा रहा है। साथ ही सड़क के बीच में रखे बड़े-बड़े पत्थरों को क्रेन की मदद से साइड में करवा दिया गया। झज्जर डीसी श्याम लाल पूनिया ने उम्मीद जताई है कि शुक्रवार को दिल्ली से रोहतक की ओर जाने वाले हाईवे पर एक ओर से रास्ता खुल सकता है।

दरअसल, 2 दिन पहले 26 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रास्ता खोलने के लिए बनाई हरियाणा सरकार की हाईपावर कमेटी ने बहादुरगढ़ में किसान प्रतिनिधिमंडल और उद्योगपतियों से बैठक की थी। इसके बाद कमेटी ने टीकरी बॉर्डर का भी दौरा किया था। बैठक में किसानों ने दो टूक कह दिया था कि रास्ता किसानों ने नहीं, बल्कि दिल्ली पुलिस ने बंद कर रखा है। इसके बाद हाईपावर कमेटी ने अपनी बात सरकार के सामने रखी और गुरुवार को रास्ता खोलने के लिए कोशिश शुरू कर दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *