नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में वर्ष 2019-20 में 6891.74 करोड़ रुपये,2020-21 में 9129.02 करोड़ रुपये व 30 जून 2021 तक 3271.79 करोड़ रुपये राजस्थान को आवंटीत किये जिसमे से वर्ष 2019-20 के अंत मे 1186.46 करोड़ रुपये अप्रयुक्त रहे व वित्तीय वर्ष 2020-21 में 214.87 करोड़ अप्रयुक्त रहे। यह जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने मंगलवार को लोक सभा मे सांसद हनुमान बेनीवाल के सवाल के जवाब में प्रदान की ।
संसद में आज मेरे द्वारा लगाए गए सवाल में @MoRD_GOI द्वारा प्राप्त जवाब के अनुसार
केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में वर्ष 2019-20,2020-21व 30 जून 2021 तक @RajGovOfficial को आवंटीत किये गए बजट में से वर्ष वित्तीय वर्ष 2020-21 में 214.87 करोड़ अप्रयुक्त रहे ! pic.twitter.com/E2b5Xi8HIY— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) July 20, 2021
