Headlines

अमेजन के फाउंडर बेजोस ने अंतरिक्ष यात्रा कर इतिहास रच दिया है,टीम अंतरिक्ष से सुरक्षित लौटी

नई दिल्ली : दुनिया की टॉप ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस अंतरिक्ष की 11 मिनट की यात्रा करके धरती पर लौट आए। अंतरिक्ष यात्रा कर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने नया इतिहास रच दिया है। जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) का रॉकेट न्यू शेफर्ड (New Shepard) चार यात्रियों के साथ अंतरिक्ष की यात्रा पर जाएगा। इसकी लॉन्चिंग 20 जुलाई यानी आज शाम साढ़े 6 बजे वेस्ट टेक्सास के ब्लू ओरिजिन लॉन्च साइट वन से की जाएगी।

चारों अंतरिक्षयात्री शाम 6.20 बजे न्यू शेफर्ड कैप्सूल में बैठ चुके हैं। कैप्सूल के हैच को बंद कर दिया गया है। कुछ ही मिनटों में इस कैप्सूल को रॉकेट आवाज से तीन गुना ज्यादा गति में लेकर अंतरिक्ष में जाएगा।

 

जेफ बेजोस (Jeff Bezos) के साथ सभी अंतरिक्षयात्री शाम 6.00 बजे न्यू शेफर्ड कैप्सूल में पहुंच गए। उन्हें अब कैप्सूल में बिठान की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। टेक्नीशियन और इंजीनियर्स चारों अतंरिक्षयात्रियों को बैठने के नियमों की जानकारी दोबारा बता रहे हैं।

82 वर्षीय वैली फंक न्यू शेफर्ड (New Shepard) कैप्सूल से आज जेफ बेजोस उनके भाई मार्क बेजोस और 18 वर्षीय ओलिवर डैमेन के साथ अंतरिक्ष की यात्रा पर रवाना होँगे। इस यात्रा में सबसे कम और सबसे ज्यादा उम्र के अंतरिक्ष यात्री स्पेस टूरिज्म पर जा रहे हैं। यह अंतरिक्ष उड़ान के इतिहास की पहली ऐसी फ्लाइट होगी, जिसमें इस तरह का नया प्रयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *