Headlines

अपनों से ही दुखी उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत का दर्द छलका, कहा- बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है!

अपनों से ही दुखी उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत का दर्द छलका

नई दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता हरीश रावत ने जल्द पार्टी को अलविदा कहने का मन बना लिया है। इसके संकेत हरीश रावत की तरफ से बुधवार को सोशल मीडिया पर अपलोड की गई उनके दो ट्वीट से मिले हैं, जिनमें उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस आलाकमान के रवैये पर सवाल खड़े करते हुए, कांग्रेस का साथ छोड़ने का इशारा किया है।

उत्तराखंड में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में हरीश रावत के इस बयान के सियासी मायने बढ़ गए हैं। उधर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अब कांग्रेस के बागी हो चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रावत पर तीखा तंज कसा है। पंजाब में कांग्रेस छोड़ने के लिए अमरिंदर रावत को बहुत हद तक जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने रावत से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- जो बोओगे, वही काटोगे। आपको भविष्य की कोशिशों के लिए शुभकामनाएं (अगर हों तो) हरीश रावत जी।

बता दे कि आपको, उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए गांधी परिवार पर निशाना साधकर सबको चौंका दिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *