सुप्रीम कोर्ट का आदेशः सेना में दाखिला लेने के लिए NDA एग्जाम में बैठ सकेंगी लड़कियां, 8 सितंबर को है परीक्षा

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने सेना में जाने के लिए लड़कियों से जुड़ा एक अहम फैसला दिया। सुप्रीम कोर्ट ने लड़कियों को भी NDA एग्जाम में बैठने की इजाजत दे दी है। 8 सितंबर को NDA का एग्जाम होगा। बता दे कि, सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में लड़कियों को दाखिला नहीं दिए जाने पर बुधवार को सुनवाई हो रही थी जिसमें यह निर्णय लिया गया है।

सैनिक स्कूलों ने पिछले साल से लड़कियों को प्रायोगिक तौर पर लेना शुरू कर दिया है। 15 अगस्‍त को प्रधानमंत्री मोदी ने भी लाल किले से घोषणा कर दी है कि लड़कियों को सैनिक स्कूलों में एडमिशन दिया जाएगा, मगर राष्‍ट्रीय इंडियन मिलेट्री कॉलेज में अभी लड़कियों को प्रवेश मिलना संभव नहीं हो पा हो रहा है। सेना का कहना है कि लड़के और लड़कियों के लिए ट्रेनिंग अलग अलग हैं। महिलाओं को अभी तक सेना में लड़ाकू बलों में भर्ती नहीं किया गया है और उन्हें केवल 10 गैर-लड़ाकू स्‍ट्रीम में भर्ती किया जाता है।

इस दौरान एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि फिलहाल RIMC में लड़कियों को दाखिला नहीं दिया जा सकता है। ये 100 साल पुराना स्कूल है। इसमें दाखिले के लिए NDA की परीक्षा देना जरूरी होती है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सेना अधिकारी को फटकार लगते हुए कहा कि इसका मतलब ये हुआ कि 100 साल से लैंगिक भेदभाव चला आ रहा है। यह बेहतर है कि सेना खुद इसके लिए दिश‍ानिर्देश तैयार करें। हम उन लड़कियों को NDA की परीक्षा में बैठने की अनुमति दे रहे हैं जिन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

SC ने लड़कियों को अभी ‘अंतरिम उपाय’ के तौर पर NDA की परीक्षा देने की अनुमति दी है। लड़कियों के NDA में प्रवेश के मुद्दे पर 5 सितंबर को नीति के रूप में विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *