नई दिल्ली। नोहर नागरिक परिषद दिल्ली व राजस्थानी प्रवासी संघ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्ण स्वस्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के लिए आज दोपहर खान मार्किट स्थित श्री गोपाल मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम में राजस्थान प्रवासी संघ दिल्ली के अध्यक्ष रतन अग्रवाल, नोहर नागरिक परिषद दिल्ली के अध्यक्ष बिहारी लाल हिसारिया, मंत्री अशोक जोशी,कोषाध्यक्ष कमल लखोटिया ,पवन अग्रवाल, श्याम सुन्दर, रामनिवास पुरोहित, महेंद्र कंदोई , वी के गर्ग, अरुण सिंह, मंगल चंद हिसारिया, महेंद्र कानसरिया, श्याम सुंदर अग्रवाल, लोकेश बंसल,दीपांशु, प्रमोद पेड़ीवाल, संजय जाजु, पवन लखोटिया उपस्थित रहें ।
दिल्ली पुष्करणा समाज के पूर्व अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, वर्तमान अध्यक्ष रितेश पुरोहित,मंत्री अशोक जोशी,समाज के सम्मानित डॉ श्री राजू व्यास, विष्णु व्यास आदि सभी ने लोकप्रिय मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की । सुंदर काण्ड पाठ के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया ।
