नई दिल्ली: महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलने पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा की।
बता दे कि, महाराष्ट्र में सियासी उठापटक व शिवसेना में बगावत के बाद शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को राज्य में सत्ता की बागडोर संभाली थी। इसके पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।
