Headlines

Gallantry Awards 2021: पाकिस्तान के दांत खट्टे करने वाले वीर अभिनंदन को ‘वीर चक्र’

gallantry awards 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सैनिकों को दिए वीरता पुरस्कार 2021

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को Gallantry Awards समारोह में देश के वीर जवानों का सम्मान कर रहे हैं। बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। अभिनंदन ने फरवरी, 2019 में पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराया था।

gallantry awards 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सैनिकों को दिए वीरता पुरस्कार 2021

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी कैंपों पर भारत ने एयर स्ट्राइक की थी। इसमें कई आतंकी मारे गए और उनके ठिकाने तबाह हो गए। इसके बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया था।

gallantry awards 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सैनिकों को दिए वीरता पुरस्कार 2021

शहीद नायब सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्यचक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने जम्मू और कश्मीर में खूंखार आतंकी को मार गिराया था। उनकी पत्नी और मां ने राष्ट्रपति के हाथों सम्मान लिया।

gallantry awards 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सैनिकों को दिए वीरता पुरस्कार 2021

शहीद मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल को मरणोपांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट निकिता कौल और मां ने सम्मान ग्रहण किया। उन्होंने आतंकियों से 200 किलो विस्फोटक बरामद कर 5 आतंकियों को मार गिराया था।

gallantry awards 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सैनिकों को दिए वीरता पुरस्कार 2021

राष्ट्रपति ने कॉर्प्स ऑफ इंजिनीयर्स के सैपर शहीद प्रकाश जाधव को मरणोपरांत दूसरा सर्वोच्च शांतिकाल वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। उनकी पत्नी और मां ने अवॉर्ड लिया। वह जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *