Headlines

उड्डयन मंत्रालय में ठाठ से बैठे ज्योतिरादित्य सिंधिया तो लोग लेने लगे मजे…

उड्डयन मंत्रालय में ठाठ से बैठे ज्योतिरादित्य सिंधिया तो लोग लेने लगे मजे...

नई दिल्ली: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को छोड़ मोदी-शाह के खेमे में शामिल हुए मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। केंद्र में मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार और उसमें सिंधिया को एविएशन जैसा अहम मंत्रालय सौंपे जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों की जैसे बाढ़ सी आ गयी है लेकिन इस बीच विपक्ष भी उन पर वॉर करने से नहीं चूका। सिंधिया को लेकर यूथ नेशनल कांग्रेस के प्रेसिडेंट श्रीनिवास बी वी ने भी एक पोस्ट शेयर शेयर कर उन पर तंज कसा,उस पोस्ट में उन्होंने ऊपर कैप्शन में लिखा रब ने बना दी जोड़ी…

कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए

कार्यभार संभालने के दौरान उनकी मुलाकात पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से हुई। सिंधिया ने कुछ समय पुरी के साथ बिताया और फोटो भी खिंचाए। इस दौरान वह पूरे ठाठ के साथ पैर पर पैर रखकर कुर्सी पर बैठे नजर आए। सिंधिया के इस ठाठ को देख कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा चमचों की आज फिर….एक अन्य यूजर ने लिखा एविएशन मिनिस्टर भी रिपब्लिक भारत देख रहे है क्या आप विश्वास कर सकते है कुछ और यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि उड्डयन मंत्रालय में रिपब्लिक भारत टीवी चैनल देखा जाता है। इस खासी चर्चा में रिपब्लिक भारत टीवी को लेकर लोग हैरान थे। आपको बता दें कि इस चैनल के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी हैं।

Hardeep Puri J Scindia
कोरोना के कारण मंत्रालय प्रभावित

उन्होंने ऐसे वक्त पर मंत्रालय का कार्यभार संभाला है, जब नागरिक उड्डयन क्षेत्र को कोरोना वायरस महामारी के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस सेक्टर में मांग काफी अधिक प्रभावित हुई है और इसके चलते विमानन कंपनियों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके आलावा एयर इंडिया तो बिकने के कगार पर खड़ा है। सिंधिया ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में संचार, वाणिज्य और उद्योग तथा बिजली राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के प्रमुख नेता सिंधिया ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वह मार्च 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे और इस समय राज्यसभा सदस्य हैं, जबकि जनरल वी के सिंह ने नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *