Headlines

CDS बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 सवारों में से 13 की मौत, DNA टेस्ट से होगी पहचान

plan e1638964471819

नई दिल्ली: तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जब यह हादसा हुआ, उस दौरान इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत सेना के 14 अफसर सवार थे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, 13 की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शाम साढ़े छह बजे सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी की बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे।

जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ हैं। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को यह पद संभाला। रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक सेना प्रमुख के पद पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *