Headlines

ब्रेकिंग : अमित शाह के दरबार में कैप्टन अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। शाह के घर पर दोनों नेताओं की मुलाकात हो रही है। कैप्टन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। इस मुलाकात ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि अमरिंदर को भाजपा मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाने का ऑफर दे सकती है।

कल चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचने पर यहां पर किससे मिलने का कार्यक्रम है, के सवाल पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था, ‘यहां मैं घर जाऊंगा। सामान इकट्ठा करूंगा और पंजाब जाऊंगा।’ पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था, ‘यहां मैं किसी भी राजनीतिक नेता से नहीं मिलूंगा। किसी तरह की राजनीतिक गतिविधि नहीं है। मैं कपूरथला हाउस जो सीएम का घर है उसे खाली करने आया हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *