Headlines

अमेरिकन कंपनी Airbnb अफगान शरणार्थियों को देगी फ्री में 20,000 घर

नई दिल्ली : अमेरिका की बड़ी कंपनी एयरबीएनबी (Airbnb) ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे से उत्पन्न हुए बड़े मानव संकट पर कहा है कि उनकी कंपनी विश्व स्तर पर 20,000 अफगान शरणार्थियों को घर देगी। कंपनी के सीईओ ने कहा की ‘तालिबान के अफगानिस्तान पर नियंत्रण के बाद वहां बड़ी संख्या में लोगों का विस्थापन होना बड़े मानवीय संकटों में से एक है’।

पुनर्वास आज सबसे बड़े मानवीय संकटों में से एक

CEO ब्रायन चेस्की की उनकी कंपनी अफगान शरणार्थियों को घर देने काम 24 अगस्त से ही शुरू कर दिया है. उन्होंने ट्वीट करके बताया कि उनकी कंपनी Airbnb दुनियाभर में 20,000 अफगान शरणार्थियों को फ्री में रहने के लिए घर देगी. उनका यह मानना है कि उनके इस कदम से प्रेरित होकर दुनिया के अन्य बड़े कारोबारी भी अफगान शरणार्थियों की मदद के लिए आगे आएंगे. उन्होंने इस मुद्दे पर कई ट्वीट्स करते हुए कहा कि अफगान शरणार्थियों का विस्थापन और उनका पुनर्वास आज के समय के सबसे बड़े मानवीय संकटों में से एक है.
आपको बता दें कि Airbnb एक ऑनलाइन कम्यूनिटी मार्केटप्लेस जो कई लोगों के घर को रेंट पर लेकर उन्हें Tourist को Rent पर देती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *