नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसदों को नाश्ते पर बुलाया, लेकिन लखीमपुर हिंसा को लेकर विवादों में चल रहे केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी यहां नजर नहीं आए। बैठक में मोदी ने उनसे दो टूक कहा है कि कोई भी व्यक्ति पार्टी और संगठन से बड़ा नहीं है। ये बात ध्यान में रखकर पूरी ताकत से चुनाव में जुट जाएं।
मोदी ने बैठक के दौरान सांसदों से उत्तर प्रदेश में पार्टी का फीडबैक भी लिया। साथ ही लखीमपुर किसान हिंसा का टेंपरचेर भी समझने की कोशिश की। मोदी इससे पहले भी अलग-अलग राज्यों के सांसदों के साथ मुलाकात करते रहे हैं।
