Headlines

नेशनल टीचर्स अवॉर्ड की लिस्ट जारी, राजस्थान के दीपक जोशी और जय सिंह ने भी बनाई जगह

जयपुर: शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को इस साल के नेशनल टीचर्स अवार्ड की घोषणा कर दी है। नेशनल टीचर्स अवार्ड के लिए चयनित 44 शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। इन शिक्षकों को 5 सितंबर, शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिसमें बीकानेर के दीपक जोशी और झुंझुनूं के जय सिंह को शामिल किया गया है। दोनों टीचर्स को पांच सितम्बर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति से यह पुरस्कार मिलेगा।

कोरोना में भी नहीं रुकने दी पढ़ाई
कोरोना काल में प्रदेशभर में ऑनलाइन एज्यूकेशन की अलख जगाने के लिए दीपक जोशी को अवार्ड मिल रहा है। जोशी ने डांडूसर स्थित अपने स्कूल के साथ ही नौ सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन टीचिंग के लिए स्टूडियो तैयार कर दिए थे। वो भी बहुत कम कीमत पर। उन्होंने स्मार्ट क्लास व प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई करवाने के लिए भी शानदार काम किया। जोशी ने अपने स्टूडेंट्स के साथ मिलकर सामान्य जीवन से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट्स तैयार किए थे, जिसमें दो प्रोजेक्ट्स को नेशनल लेवल पर अवार्ड मिले। इन्हीं सब आधार पर उनका चयन करने के लिए शिक्षा निदेशालय से प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है।

एक करोड़ का मैदान बनवा दिया
झुंझुनूं के जय सिंह को खेलों में उल्लेखनीय कार्य के लिए यह अवार्ड मिल रहा है। फिजिकल टीचर जय सिंह ने अपने स्कूल में ही जन सहयोग से एक करोड़ रुपए का मैदान तैयार करवाया है। इतना ही नहीं नेशनल लेवल पर उनके कई स्टूडेंट्स भी खेल रहे हैं। बॉलीबॉल में भी उनके स्टूडेंट नेशनल खेल रहे हैं। इस साल के विजेता हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पुडुचेरी से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *