मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कटरीना कैफ अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ के 150 कास्ट और क्रू मेंबर्स के साथ बुधवार को रूस के लिए रवाना हो गए हैं। साथ ही अगले 45 दिनों में 5 यूरोपियन देशों में होगी फिल्म के 5 अलग-अलग एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग। फिल्म से जुड़े ट्रेड सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। आदित्य चोपड़ा ने इसके लिए एक जंबो प्लेन हायर किया। उसमें ही सभी एक साथ यूरोप गए हैं, ताकि बायोबबल की चेन ब्रेक न हो।
फिल्म में है शाहरुख का कैमियो रोल
सूत्रों के मुताबिक, “टीम रूस के अलावा तुर्की और ऑस्ट्रिया भी जाएगी। इनके अलावा दो और यूरोपीय देशों में फिल्म को शूट करने का प्लान किया गया है। सलमान, कटरीना, रणवीर शौरी, आशुतोष राणा समेत कुल 150 क्रू मेंबर्स की टीम 45 दिनों तक पांच यूरोपीय देशों में पांच अलग एक्शन सीक्वेंस फिल्माएगी। इस पार्ट की कहानी में अलग मिशन रखा गया है। एक तरह से इस बार कहानी में इंडिया के टाइगर यानी सलमान और पाकिस्तान के टाइगर इमरान हाशमी के किरदार की आपसी भिड़ंत दिखाई जाएगी। पिछले दो पार्ट से सिर्फ टाइगर, जोया और गोपी आर्या का किरदार कैरी फॉरवर्ड हुआ है। लेकिन इस बार फिल्म में शाहरुख का इसमें कैमियो है। वो अपने उस हिस्से की शूटिंग कर चुके हैं। लिहाजा वो टीम के साथ यूरोप फ्लाई नहीं कर रहें हैं।”
