मुंबई : महाराष्ट्र में रहने वाली 10 साल की अनीशा पाटिल बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं। अनीशा ने मेल कर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। इस पर प्रधानमंत्री मोदी का बुलावा आ गया। अनीशा के पास प्रधानमंत्री के लिए कई सवाल थे। उन्होंने सभी सवालों के जवाब भी दिए। बात-बात में बच्ची ने पूछ लिया कि आप राष्ट्रपति कब बनेंगे। यह सवाल सुनकर प्रधानमंत्री अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
हालांकि, अहमदनगर की अनीशा किसी सामान्य परिवार से नहीं है। उसके पिता डॉ. सुजय विखे पाटिल सांसद हैं। दादा राधाकृष्ण विखे पाटिल भी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रहे हैं और कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं। अनीशा पिछले कई महीने से प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करना चाह रही थीं। पेरेंट्स उन्हें समझाते रहे कि उनका शेड्यूल काफी बिजी होता है और वे शायद आपको मिलने का समय न दे सकें।
PM की ओर से जो मेल आया उसमें लिखा था, ‘दौड़ के चली आओ बेटा।’। जब विखे पाटिल परिवार संसद पहुंचा तो PM मोदी का पहला सवाल था कि अनीशा कहां है? फिर अनीशा ने PM मोदी से मिलने पर खुशी जाहिर की। 10 मिनट तक चली PM और अनीशा की मुलाकात।
इसके जवाब में PM मोदी ने कहा कि यह मेरा परमानेंट ऑफिस नहीं है। मैं आपसे मिलने आया था, क्योंकि आप यहां आई थीं। PM मोदी जवाब दे ही रहे थे कि अनीशा ने फिर पूछा, क्या आप गुजरात से हैं? आप कब राष्ट्रपति बनेंगे। इस पर PM मोदी हंस पड़े।
