नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नागौर संसदीय क्षेत्र व नागौर जिले में सड़कों से जुड़े विकास कार्यो को लेकर उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर सांसद ने मंत्री गडकरी के समक्ष भारतमाला परियोजना के अंतर्गत राजस्थान के विभिन्न जिलों से अवाप्त की जाने वाली किसानों की जमीन की एवज में समुचित मुआवजा दिलवाने के सम्बन्ध में किसानों के पक्ष को रखा, साथ ही नागौर शहर में विजय वल्लभ चौक से मुंडवा तिराहा होते हुए मानासर तक सड़क चौड़ाईकरण व डिवाइडर मय रोड़ लाइट की स्वीकृती के कार्य को जल्द से जल्द स्वीकृत करवाने व बीकानेर से नागौर की तरफ आ रहे राष्ट्रीय राजमार्ग को नागौर से लाडनू की तरफ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को आपस में जोड़ने हेतु बाईपास निर्माण के स्वीकृती जल्द से जल्द करवाने की मांग की।
वही सांसद की मांग पर नागौर शहर में बीकानेर फाटक से जेएलएन हॉस्पिटल तक स्वीकृत हो रखी फोर लेन सड़क की वित्तीय स्वीकृती जल्द से जल्द जारी करने व नागौर सहित प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से जन-सुनवाई में प्राप्त राष्ट्रीय राजमार्गों में अवाप्त जमीन की एवज में अटके हुए मुवावजा सम्बंधित किसानों को जल्द से जल्द दिलवाने तथा नागौर शहर में मानासर व बीकानेर रेलवे फाटकों पर लंबित आरओबी के कार्यो को जल्द से जल्द करवाने के सम्बन्ध में ,इस अवसर पर हुई मुलाकात में सांसद ने राजस्थान के सड़को के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जिस पर मंत्री जी ने जल्द से जल्द स्वीकृती करने का आश्वासन दिया।
सैनिक स्कूल की रखी मांग
सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अकबर रोड़ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की,इस अवसर पर बेनीवाल ने नागौर में सैनिक स्कूल खोलने की मांग की, साथ ही नागौर में जल्द से जल्द सेना भर्ती करवाने व जयपुर स्थित आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल में वर्ष 2016 से रिक्त चल रहे न्याययिक सदस्य के पद पर जल्द से जल्द नियुक्ति देने के सन्दर्भ में मंत्री से चर्चा की, साथ ही राजस्थान से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

