Headlines

Modi Cabinet Expansion: ज्योतिरादित्य-भूपेंद्र-अनुराग समेत 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

Modi Cabinet Expansion: ज्योतिरादित्य-भूपेंद्र-अनुराग समेत 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) ने बुधवार शाम 6 बजे कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार (Modi Cabinet Expansion) किया है। 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गयी। इनमें महाराष्ट्र से नारायण राणे, असम से सर्वानंद सोनोवाल, राजस्थान से भूपेंद्र यादव के अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार समेत 15 ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर का प्रमोशन हुआ है, दोनों को कैबिनेट मंत्री बनाया (Modi Cabinet Expansion) गया है। अनुप्रिया पटेल, राजीव चंद्रशेखर को राज्य मंत्री बनाया गया है। शपथ लेने वाले 28 राज्य मंत्रियों में 7 महिलाएं हैं। मोदी के 8 साल के शासन में इस बार सबसे ज्यादा 11 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया। 2014 में पहली बार मंत्रिमंडल में 7 और 2019 में 6 महिला मंत्री थीं। कई नए चेहरों की मंत्रिमंडल में एंट्री हुई तो वहीं कई नेताओं ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।

ज्योतिरादित्य शपथ के बाद महामहिम को नमस्कार करना भूले

शपथ के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी नजर आया। ज्योतिरादित्य शपथ लेने के बाद सीधे अपनी कुर्सी पर बैठ गए। जबकि, इससे पहले शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नमस्कार किया था। जब सिंधिया को याद दिलाया गया तो उन्होंने वापस जाकर राष्ट्रपति को नमस्कार किया।

ये बने कैबिनेट मंत्री

1. नारायण राणे

2. सर्बानंद सोनोवाल

3. वीरेंद्र कुमार

4. ज्योतिरादित्य सिंधिया

5. आरसीपी सिंह

6. अश्विनी वैष्णव

7. पशुपति कुमार पारस

8. किरण रिजिजू

9. राजकुमार सिंह

10. हरदीप सिंह पुरी

11. मनसुख मंडाविया

12. भूपेंद्र यादव

13. पुरुषोत्तम रूपाला

14. जी किशन रेड्डी

15. अनुराग ठाकुर

ये बने राज्य मंत्री

1. पंकज चौधरी

2. अनुप्रिया पटेल

3. सत्यपाल सिंह बघेल

4. राजीव चंद्रशेखर

5. शोभा करंदलाजे

6. भानुप्रताप सिंह वर्मा

7. दर्शना विक्रम जरदोश

8. मीनाक्षी लेखी

9. अन्नपूर्णा देवी

10. ए नारायण स्वामी

11. कौशल किशोर

12. अजय भट्ट

13. बीएल वर्मा

14. अजय कुमार

15. देवसिंह चौहान

16. भगवंत खुबा

17. कपिल मोरेश्वर पाटिल

18. प्रतिमा भौमिक

19. डॉ. सुभाष सरकार

20. भगवत कृष्ण राव कराड

21. राजकुमार रंजन सिंह​​​​​

22. डॉ. भारती प्रवीण पवार

23. विश्वेश्वर टुडू

24. शांतनु ठाकुर

25. महेंद्र भाई मुंजापारा

26. जॉन बार्ला​​​​​​​

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *