वर्धा : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में वर्धा नदी में नाव पलटने से 11 लोग डूब गए हैंं। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। इसमें से 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं। 8 अभी लापता हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बता दें कि पिछले हफ्ते असम में नाव हादसा हुआ था। वहां जोरहाट में दो नाव आपस में टकरा गई थीं, इससे एक नाव पलट गई और उसपर मौजूद 80 से ज्यादा लोग डूब गए थे। ज्यादातर लोगों को बचा लिया गया था, या फिर वे खुद किसी तरह तैरकर किनारे तक आ गए थे। हादसे में एक महिला की मौत हुई थी।
