Headlines

मुंबई में बारिश के कारण चेंबूर और विक्रोली में लैंडस्लाइड,22 की मौत; 16 को बचाया

मुंबई: मुंबई में शनिवार रात भर लगातार हो रही बारिश के कारण हुएलैंडस्लाइड की 2 घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो गई। 17 लोगों ने चेंबूर इलाके में और 5 ने विक्रोली में जान गंवाई। चेंबूर हादसे में 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। यहां पांच मकान ढह गए। NDRF की टीम मलबा हटा रही है।

ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने बताया है कि चेंबूर हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। 2 घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, DCP (जोन 7) प्रशांत कदम ने बताया कि विक्रोली में गिरी इमारत के मलबे से 5 शव बरामद किए गए हैं। 5-6 और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

E6jZYIjVcAYUvFI e1626589443810

बूर, कांदिवली और बोरिवली पूर्व में बाढ़ जैसे हालात

चेंबूर, कांदिवली और बोरिवली पूर्व में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। आज दिन भर यहां मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है।

भारी बारिश की वजह से 17 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

पश्चिम रेलवे ने बताया है कि भारी बारिश के चलते मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रेल की पटरियों पर पानी जमा हो गया है। इससे 17 ट्रेनों का आवाजाही प्रभावित हुई है। जलभराव वाले इलाकों में पंप से पानी हटाने का काम जारी है। सायन रेलवे स्टेशन के रेल ट्रैक पर पानी भर गया। आज लोकल से आवाजाही भी प्रभावित रहेगी। वहीं, किंग सर्कल पर भी जलभराव हो गया। कांदिवली ईस्ट के हनुमान नगर में भारी बारिश से बुरा हाल है। यहां लोगों के किचन तक बारिश का पानी पहुंच गया है। ग्राउंड फ्लोर पर रहना मुश्किल हो गया है।

सायन रेलवे स्टेशन की पटरियों पर भरा पानी

लोगों के घरों के अंदर तक पानी घुस गया

मुंबई मेंहो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है। बारिश के कारण लोगों के घरों के अंदर तक पानी घुस गया है। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में सड़कें पूरी तरह से दरिया बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *