नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच दिल्ली में बुधवार (26 मई) से ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई। अब दिल्ली वाले गाड़ी में बैठे-बैठे ही वैक्सीन लगवा सकेंगे। ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन प्रोग्राम को सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को लॉन्च किया।इस बीच सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान उन्होंने वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि अगर मार्च में ही वैक्सीन लग जाती तो कोरोना की दूसरी लहर नहीं आती। जो काम केंद्र सरकार का हम उसे कैसे करें?
द्वारका में आज से ‘Drive Through Vaccination’ सेंटर की शुरुआत की, जल्द ही दिल्ली में ऐसे कई और सेंटर खुलेंगे। हमें इंतज़ार अब सिर्फ़ वैक्सीन की पर्याप्त सप्लाई का है
उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द ही दिल्ली को ज़्यादा से ज़्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराएगी ताकि हम और सेंटर खोल सकें। pic.twitter.com/thuPq42Fa5
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 26, 2021
केजरीवाल का केंद्र पर निशाना
दिल्ली के सीएम ने कहा कि वैक्सीन को लेकर हम आज भी गंभीरता से काम नही कर रहे हैं। सभी राज्यों को कह दिया गया कि अपना-अपना इंतज़ाम कर लो। वैक्सीन को लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री के संपर्कमें हूं, अबतक कोई राज्य वैक्सीन का एक भी टीका नही ले पाया है। वैक्सीन कंपनियों ने केंद्र सरकार से बात करने का हवाला दे दिया है। सारे टेंडर फेल हो गए, तो देश वैक्सीन क्यों नही खरीद रहा है।
टीम इंडिया बनकर काम करने का समय
सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि ऐसे ही युद्ध के समय कहेंगे क्या राज्य अपना-अपना देख लें? कल को पाकिस्तान भारत पर युद्ध कर दे तो ये नहीं कहेंगे कि सारे राज्य अपना-अपना देख लें। अगर दिल्ली सरकार हारती है तो भारत हारेगा। ये समय भारत को एक साथ काम करने का है, टीम इंडिया बनकर काम करने का है।
कोरोना के ख़िलाफ़ लड़े जा रहे इस युद्द में देश के हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाने के लिए हमें राज्यों में बंटकर नहीं बल्कि एकजुट भारत के तौर पर आगे बढ़ना होगा | Press Conference | LIVE https://t.co/YwXIB4dZ95
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 26, 2021
