Headlines

WHO की वेबसाइट पर जम्मू-कश्मीर पाक-चीन का हिस्सा, TMC सांसद ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

जम्मू-कश्मीर

नई दिल्ली : वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की वेबसाइट पर जम्मू-कश्मीर के पाकिस्तान और चीन के कब्जे वाले एरिया को इन दोनों देशों के हिस्से के तौर पर पेश किया जा रहा है। यह शिकायत तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डॉ. शांतनु सेन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर की है।

सेन ने पत्र में लिखा है कि WHO की वेबसाइट पर कोविड डैशबोर्ड में कोरोना वायरस से जुड़ा अपडेट ग्लोबल डेटा दिखाने के लिए यूज किए जा रहे वर्ल्ड मैप में यह गड़बड़ की गई है। जब मैप पर जाते हैं तो भारतीय मैप नीले रंग में दिखाई देता हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर को ग्रे रंग के हिस्से से दिखाया गया है, जिस पर एक हिस्से में पाकिस्तान का कोरोना डेटा और दूसरे हिस्से में चीन का डेटा दिखाई देता है। हालांकि TMC सांसद के इस लेटर पर देर शाम तक केंद्र सरकार की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *