जम्मू: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के पम्पोर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि सुरक्षाबलों ने फिलहाल पूरे इलाके की घेरा बंदी कर ली है और अब सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
पुलिस ने बताया है कि मारे गए आतंकी कौन हैं और किस आतंकी ग्रुप से जुड़े था, इसकी जानकारी आई है कि हिज़्ब उल मुजाहिदीनआतंकवादी समूह के थे ये दो आतंकी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमें पम्पोर इलाके में कुछ आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी।
Jammu and Kashmir | Two Hizb-ul-Mujahideen terrorists neutralised by security forces in Khrew, Awantipora; Operation underway
Visuals deferred by unspecified time pic.twitter.com/cRnWTSQhEi
— ANI (@ANI) August 20, 2021
इसके बाद जब हमारे जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन करने गए तो आतंकियों ने उनपर गोलीबारी की जवाबी कार्रवाई में जब सुरक्षबलों ने गोली चलाई तो एक आतंकी मारा गया। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारुद समेत कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

