Headlines

जाको राखे साइयां मार सके न कोय… : 8 साल के लड़के की साइकिल पहले बाइक से भिड़ी, फिर बस के नीचे आकर चकनाचूर हो गई

लड़के

कन्नूर : कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके न कोय… यह बात केरल के लड़के के लिए सच साबित हुई। यह लड़का एक नहीं बल्कि दो बार मौत के चंगुल से बच गया। वाकया कन्नूर में तालीपरम्बा के पास चोरुक्कला का है। जहां 20 मार्च की शाम करीब साढ़े चार बजे एक लड़का साइकिल चलाते हुए आया, लेकिन स्पीड तेज होने के कारण वह एक बाइक से भिड़ गया।

भिड़ंत के बाद उसकी साइकिल पीछे से आ रही बस के नीचे आ गई और वह घिसटता हुआ सड़क के दूसरी ओर जा गिरा। महज चंद सेकेंड में आठ साल के मासूम के साथ हुई घटना CCTV में कैद हो गई। लड़के को मामूली चोटें आईं, लेकिन उसकी साइकिल चकनाचूर हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर पर वायरल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *