Headlines

Indore Police Website Hacked : पीएम के खिलाफ पोस्ट किया आपत्तिजनक कंटेंट

Indore Police Website Hacked

इंदौर : हैकरों ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट में हैक (Indore Police Website Hacked) करने के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट के साथ ‘फ्री कश्मीर’ और ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे वेबसाइट पर लिख दिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंदौर पुलिस की वेबसाइट के “कॉन्टेक्ट अस” (हमसे संपर्क करें) पेज पर खंड में लिखे वरिष्ठ अधिकारियों के विवरण के पेज पर साइबर हमला किया गया। इस पेज पर इंदौर पुलिस के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और अन्य आला अधिकारियों के नाम, पदनाम और उनके फोन नम्बरों का ब्योरा लिखा होता है।

अधिकारियो ने बताया कि किसी “मोहम्मद बिलाल टीम पीसीई” ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट (Indore Police Website Hacked) पर बाकायदा संदेश लिखकर इसे हैक करने का दावा किया। हैकरों ने “कॉन्टेक्ट अस” पेज पर पुलिस के आला अधिकारियों के नाम के स्थान पर आपत्तिजनक संदेश और नारे लिख दिए।

इंदौर पुलिस की वेबसाइट के रख-रखाव का जिम्मा क्राइम ब्रांच के पास है। शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि तकनीकी जानकारों की मदद से वेबसाइट को इसके मूल स्वरूप में लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हैकरों के बारे में विस्तृत पड़ताल की जा रही है और इसके बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *