Headlines

मुंबई और पुणे के यात्रियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, विस्टाडोम कोच सफर बनाएगा रोमांचक

मुंबई : भारतीय रेलवे द्वारा मुंबई और पुणे के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पेश किए गए नए विस्टाडोम कोच के माध्यम से प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेते हुए सफर कर सकते हैं। इससे न सिर्फ यात्रियों के सफर को रोमांचक बनाएगा गया है, अपितु उन्हें तनाव से राहत भी देगा।

26 जून से शुरू होगी ट्रेन

आपको बता दें, रेलवे 26 जून से मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को बहाल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी ट्रेन में विस्टाडोम कोच होंगे, जिसके माध्यम से यात्री पश्चिमी घाट के मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

विस्टाडोम कोच को लेकर रेल मंत्री ने जताई खुशी

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज नए विस्टाडोम कोच की तस्वीरें साझा कीं। एक ट्वीट में, उन्होंने यात्रियों से आह्वान करते हुए कहा: “मुंबई और पुणे मार्ग पर मुंबई-पुणे-मुंबई वाया विस्टाडोम कोच के माध्यम से पश्चिमी घाट की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें।”

केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा कि विस्टाडोम कोच वाली मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 26 जून 2021 से इस मार्ग पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बड़ी खिड़कियां और ग्लास की है छत

विस्टाडोम कोचों को इन मार्गों पर यात्री आराम को बढ़ाते हुए मनोरम दृश्य देखने के लिए डिजाइन किया गया है। बेहतर नजारों का अनुभव प्रदान करने के लिए इन कोचों में किनारों पर बड़ी खिड़कियां और छत पर कांच के पैनल लगे हुए हैं।

180 डिग्री तक घूम सकती हैं कोच की कुर्सियां

विस्टाडोम टूरिस्ट कोच में यात्रियों के लिए 44 सीटों के साथ रूफ टॉप ग्लास के कारण देखने के लिए बड़ा एरिया होगा। ट्रेन की आवाजाही की दिशा की तरफ देखने के लिए कुर्सियों को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। विस्टाडोम कोच बड़ी बॉडी साइड खिड़कियों के साथ-साथ पारदर्शी छत के माध्यम से सुंदर दृश्य प्रदान करते हैं। इस प्रकार यात्री उन स्थानों की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकेंगे,जहां से वे यात्रा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *