Headlines

गाजीपुर बॉर्डर, BJP कार्यकर्ताओं से भिड़े किसान

नई दिल्ली :  गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों और बीजेपी नेताओं के बीच हंगामा हुआ है। बीजेपी के कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर पर बीजेपी से जुड़े एक नेता का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वहा बवाल शुरु हो गया। बीजेपी समर्थकों का आरोप है कि किसानों ने हंगामा और पथराव शुरू कर दिया। हालात इतने खराब होते गए कि बीजेपी नेता की गाड़ी को वहां से निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

किसान और बीजेपी समर्थक आपस में भिड़ गए। इस पूरे हंगामे में किसान नेता राकेश टिकैत ने बीजेपी पर कई संगीन आरोप लगाए. उनका कहना है कि बीजेपी नेता हमारे मंच पर आए थे और अपने नेता का स्वागत करने लगे थे, यह गलत है।

राकेश टिकैत ने दी धमकी

राकेश टिकैत ने कहा कि अगर मंच पर झंडा लगाकर कब्जा करेंगे तो उनका इलाज करेंगे, हां मैं धमकी दे रहा हूं, मंच पर कब्जा करके किसी का स्वागत करेंगे, पुलिस की मौजूदगी में बीजेपी के लोग मंच पर कब्जा करना चाहते थे, अगर मंच इतना प्यारा है तो इस आंदोलन में शामिल हो जाओ, ऐसी बीमारी क्यों है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *