Headlines

पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुक्तसर से PGI किया जा रहा शिफ्ट

प्रकाश सिंह बादल

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व CM और अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें जांच के लिए मुक्तसर से पीजीआई चंडीगढ़ लाया जा रहा है। मुक्तसर में डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए पीजीआई भेजा जा रहा है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रकाश सिंह बादल कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उन्हें लुधियाना के डीएमसपी में भर्ती करवाया गया था। 94 साल के बादल इस वक्त लंबी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ समय से वह विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार भी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *