गांधीनगर : गुजरात में आणंद जिले के तारापुर हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 6:20 बजे एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इसमें ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 बच्चे और 2 महिलाओं समेत 9 लोग एक ही परिवार के हैं। यह भिड़ंत आमने-सामने से हुई, जिससे कार बुरी तरह डैमेज हो गई। इसमें शव फंसे हुए थे, जिन्हें काफी कोशिशों के बाद बाहर निकाला जा सका।
ट्रक का ड्राइवर फरार
इंद्रराज दूरावेट फैक्ट्री के पास यह हादसा हुआ। चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी शवों को तारापुर के रेफरेल हॉस्पिटल में रखा गया है। हादसे के बाद से ही ट्रक का ड्राइवर फरार है। जान गंवाने वाले 9 लोग भावनगर के वरतेज गांव के रहने वाले थे। वे सूरत से अपने घर लौट रहे थे।
Saddened by the loss of lives due to a road accident in Anand district in Gujarat. Condolences to those who lost their near and dear ones. An ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF would be provided to the next of kin of those deceased: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) June 16, 2021
આણંદ જિલ્લાના તારાપુરના ઇન્દ્રણજ ગામ નજીક ગમખ્વાર અકસ્માતથી થયેલા મૃત્યુથી શોકગ્રસ્ત છું. અકસ્માતનો ભોગ બનેલા લોકોને ત્વરિત અને યોગ્ય મદદ પુરી પાડવા તંત્રને તમામ સૂચનાઓ આપી છે. પ્રભુ મૃતકોના આત્માને સદ્ગતિ અર્પે અને પરિવારને આ દુ:ખ સહન કરવાની શક્તિ બક્ષે એ જ પ્રાર્થના. ૐ શાંતિ…
— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) June 16, 2021
मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने हादसे पर जताया दुख
हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनथ कोविंद, राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल सहित कई अन्य नेताओ ने भी संवेदना जताई।
