Headlines

महबूबा मुफ़्ती के बयान पर बोले फारूक- PAK वाला बयान निजी, हमें अपने वतन से मतलब

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बैठक होनी है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक भविष्य पर मंथन किया जाना है। मीटिंग से पहले फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कोई एजेंडा नहीं है, हम अपनी बात रखेंगे और पीएम-गृह मंत्री से बात करेंगे, ताकि रियासत में शांति आए. फारूक ने कहा कि हमारे चाहने का सवाल नहीं है, चाहते तो हम आसमान हैं। पहले हम पीएम मोदी से बात करेंगे, बाद में मीडिया से बात करेंगे।

महबूबा मुफ्ती द्वारा दिए गए पाकिस्तान से बातचीत के बयान पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वो उनका एजेंडा है, हम अलग-अलग पार्टी हैं ऐसे में ये उनकी बात है। हालांकि, पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई इस मीटिंग का फारूक अब्दुल्ला ने स्वागत किया, साथ ही उन्होंने कहा कि वो अपने वतन की बात करते हैं और मैं पाकिस्तान वगैरह की बात नहीं करता। गुरुवार दोपहर 3 बजे ये बैठक शुरू होगी।

पीएम मोदी के साथ अमित शाह और एनएसए अजीत डोभाल की मीटिंग खत्म

प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी के साथ अमित शाह और एनएसए अजीत डोभाल की चल रही बैठक अब खत्म हो गई है। दोनों लोग प्रधानमंत्री आवास से निकल गए हैं। अब तीन बजे कश्मीरी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास पर बैठक होगी, जिसमें अमित शाह और अजीत डोभाल भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *