Headlines

बांका मस्जिद के पास विस्‍फोट, मदरसे का भवन गिरा

बांका: बिहार के बांका के नवटोलिया क्षेत्र में मंगलवार की सुबह 8:00 बजे मस्जिद के पास जोरदार धमाका हुआ। इससे मदरसा भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस घटना में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है ।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मस्जिद के पास जोरदार बम विस्फोट हुआ। इसमें मदरसा पूरी तरह ध्वस्त होकर गिर गया। टाउन थाना पुलिस को जब तक सूचना मिली तथा पुलिस मौके पर पहुंची तब तक वहां कोई नहीं था। टाउन थाना अध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आखिर विस्फोट कैसे हुआ और किसने किया इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस घायलों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। बम विस्फोट की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भागलपुर से बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *